This is a review of published examples, standards and employment research. The local exchange below is an illustration. Sahyog’s proposed agent functions remain in development.यह प्रकाशित उदाहरणों, मानकों और रोज़गार संबंधी शोध की समीक्षा है। नीचे दिया गया स्थानीय लेन-देन एक उदाहरण है। सहयोग के प्रस्तावित एजेंट अभी विकास में हैं।

What makes a supply chain circular?आपूर्ति शृंखला चक्रीय कैसे बनती है?

A circular supply chain keeps products and materials in use. Repairing a machine, using a container again and recovering fibre from discarded material are different ways to do this. The Ellen MacArthur Foundation includes maintenance, reuse, repair and recycling within the wider circular economy.चक्रीय आपूर्ति शृंखला में उत्पादों और सामग्री को उपयोग में बनाए रखा जाता है। मशीन की मरम्मत, डिब्बे का दोबारा उपयोग और बची हुई सामग्री से रेशा निकालना इसके अलग-अलग तरीके हैं। एलेन मैकआर्थर फाउंडेशन चक्रीय अर्थव्यवस्था में रखरखाव, पुनः उपयोग, मरम्मत और पुनर्चक्रण को शामिल करता है।

This article focuses on one part of that idea: material left over by one business becoming a useful input for another. When businesses share materials, water or energy in this way, it is called industrial symbiosis.यह लेख इस विचार के एक हिस्से पर केंद्रित है: एक व्यवसाय से बची सामग्री दूसरे व्यवसाय के काम आना। व्यवसायों के बीच सामग्री, पानी या ऊर्जा के ऐसे आदान-प्रदान को औद्योगिक सहजीवन कहा जाता है।

What published examples showप्रकाशित उदाहरण क्या बताते हैं

The following examples cover an established network, an industrial reuse project and a familiar Indian material. The last column sets out our reading of what they suggest for smaller local networks.नीचे एक स्थापित नेटवर्क, उद्योग में पुनः उपयोग का उदाहरण और भारत की एक परिचित सामग्री दी गई है। आख़िरी कॉलम में छोटे स्थानीय नेटवर्क के लिए इनसे मिलने वाली हमारी सीख है।

A short survey of published examplesप्रकाशित उदाहरणों का संक्षिप्त सर्वेक्षण
ExampleउदाहरणWhat the source reportsस्रोत में दी गई जानकारीOur reading for local networksस्थानीय नेटवर्क के लिए हमारी सीख
Kalundborg, Denmarkकालुंडबोर्ग, डेनमार्कThe network’s own account dates its collaboration to 1972. Its members exchange water, energy and materials.नेटवर्क के अपने विवरण के अनुसार यह सहयोग 1972 से चल रहा है। इसके सदस्य पानी, ऊर्जा और सामग्री का आदान-प्रदान करते हैं।Plan for continuing relationships, agreed responsibilities and regular supply.लंबे समय के संबंधों, तय ज़िम्मेदारियों और नियमित आपूर्ति की योजना बनाएँ।
DEEP C, Viet Namडीप सी, वियतनामIn 2023, UNIDO reported the use of glass grinding powder as road-construction filler at a DEEP C industrial zone, with an annual waste saving of 3,000 tonnes.2023 में यूएनआईडीओ ने बताया कि डीप सी औद्योगिक क्षेत्र में काँच घिसने से निकले चूर्ण को सड़क निर्माण की भराव सामग्री में इस्तेमाल किया गया। संस्था ने सालाना 3,000 टन कचरा बचने की जानकारी दी।Find a specific use for the material and check whether it meets that use’s requirements.सामग्री का स्पष्ट उपयोग खोजें और जाँचें कि वह उस काम की ज़रूरतें पूरी करती है या नहीं।
Coir processing, Indiaकॉयर प्रसंस्करण, भारतThe Coir Board describes coir as fibre extracted from coconut husks. Husks can therefore be raw material for an existing industry.कॉयर बोर्ड के अनुसार कॉयर नारियल के छिलकों से निकाला जाने वाला रेशा है। इसलिए ये छिलके एक मौजूदा उद्योग का कच्चा माल बन सकते हैं।Begin with a known buyer and process, then check local quality, quantities and collection costs.पहले परिचित खरीदार और प्रसंस्करण का तरीका चुनें। फिर स्थानीय गुणवत्ता, मात्रा और संग्रह की लागत जाँचें।

These examples show possible uses and ways of organising exchanges. Each place has its own costs, equipment and buyers. A new local exchange needs its own trial.ये उदाहरण उपयोग के अवसर और लेन-देन व्यवस्थित करने के तरीके दिखाते हैं। हर जगह की लागत, उपकरण और खरीदार अलग होते हैं। नए स्थानीय लेन-देन को अपना परीक्षण करना होगा।

How a local exchange could workस्थानीय लेन-देन कैसे चल सकता है

Imagine coconut sellers in one town supplying a nearby coir processor. This is an illustration, not a reported Sahyog project. The processor first states which husks it accepts, how much it needs and when it can receive a load. Sellers then describe what they have.कल्पना करें कि एक कस्बे के नारियल विक्रेता पास के कॉयर प्रसंस्करण केंद्र को छिलके देते हैं। यह समझाने के लिए बनाया गया उदाहरण है, सहयोग की किसी परियोजना का विवरण नहीं। प्रसंस्करण केंद्र पहले बताता है कि वह कैसे छिलके लेगा, कितनी मात्रा चाहिए और खेप कब स्वीकार करेगा। फिर विक्रेता अपनी उपलब्ध सामग्री बताते हैं।

  • Producers state the quantity, condition and collection time. In this example, they are the coconut sellers.उत्पादक मात्रा, हालत और संग्रह का समय बताते हैं। इस उदाहरण में वे नारियल विक्रेता हैं।
  • Aggregators collect and sort smaller supplies, then combine them into a load.संग्रहकर्ता छोटी-छोटी मात्राएँ इकट्ठी करते हैं, छाँटते हैं और एक खेप बनाते हैं।
  • Loop organisers arrange recurring collections and handle delays, shortages and disagreements.लूप आयोजक नियमित संग्रह की व्यवस्था करते हैं और देरी, कमी तथा मतभेद सुलझाते हैं।
  • Consumers use the material and confirm what they accept. Here, the consumer is the processor.उपभोक्ता सामग्री का उपयोग करते हैं और स्वीकृत मात्रा की पुष्टि करते हैं। यहाँ उपभोक्ता प्रसंस्करण केंद्र है।

One person or cooperative may take on more than one role. Each task still needs a named person, an agreed payment and a way to report a problem.एक व्यक्ति या सहकारी संस्था एक से अधिक भूमिकाएँ निभा सकती है। हर काम के लिए ज़िम्मेदार व्यक्ति, तय भुगतान और समस्या बताने का तरीका फिर भी ज़रूरी है।

Check the full costपूरी लागत जाँचें

For this proposed exchange, we would compare the buyer’s payment with the cost of buying, collecting, sorting, storing and delivering the material. The calculation should include rejected loads, workers’ time and any treatment the buyer requires.इस प्रस्तावित लेन-देन में हम खरीदार के भुगतान की तुलना सामग्री खरीदने, इकट्ठी करने, छाँटने, रखने और पहुँचाने की लागत से करेंगे। गणना में अस्वीकृत खेप, काम करने वालों का समय और खरीदार के लिए आवश्यक उपचार भी शामिल होंगे।

A nearby buyer offering less per kilogram may leave more money after delivery than a distant buyer offering more. We would test this with actual quotes and a trial load. The participants should agree how weight and quality will be checked, who pays for rejected material and when payment is due.प्रति किलो कम कीमत देने वाला पास का खरीदार, अधिक कीमत देने वाले दूर के खरीदार से बेहतर बचत दे सकता है। हम वास्तविक कीमतें लेकर और एक परीक्षण खेप भेजकर इसकी जाँच करेंगे। प्रतिभागियों को तय करना चाहिए कि वजन और गुणवत्ता कैसे जाँची जाएगी, अस्वीकृत सामग्री का खर्च कौन देगा और भुगतान कब होगा।

Where shared records and open networks helpसाझा रिकॉर्ड और खुले नेटवर्क कहाँ मदद करते हैं

A useful batch record links the original collections to the combined load and any later processing. This history is often called traceability or lineage. GS1’s EPCIS standard defines a way for organisations to share records of supply-chain events, including grouping goods and turning inputs into outputs.उपयोगी खेप रिकॉर्ड शुरुआती संग्रह को संयुक्त खेप और आगे के प्रसंस्करण से जोड़ता है। इस इतिहास को ट्रेसबिलिटी या लीनिएज कहते हैं। जीएस1 का ईपीसीआईएस मानक संस्थाओं के बीच आपूर्ति शृंखला की घटनाओं के रिकॉर्ड साझा करने का तरीका देता है। इसमें माल को समूह में जोड़ना और कच्ची सामग्री से नया माल बनाना शामिल है।

For a local trial, we would record who supplied each batch, its weight, the collection date, the buyer’s acceptance and any correction. People would still need to weigh and inspect the goods. A record is only as reliable as the information entered into it.स्थानीय परीक्षण में हम हर खेप के आपूर्तिकर्ता, वजन, संग्रह की तारीख, खरीदार की स्वीकृति और सुधार दर्ज करेंगे। लोगों को माल का वजन और निरीक्षण फिर भी करना होगा। रिकॉर्ड उतना ही भरोसेमंद होगा जितनी उसमें दर्ज जानकारी।

Beckn describes a common sequence for finding an offer, placing an order, completing it and handling later support. ONDC publishes developer guides and API specifications for its commerce network. These are useful references for connecting applications. Connections of this kind remain planned work for Sahyog.बेकन एक सामान्य क्रम बताता है जिसमें प्रस्ताव खोजना, आदेश देना, उसे पूरा करना और बाद की सहायता शामिल हैं। ओएनडीसी अपने वाणिज्य नेटवर्क के लिए डेवलपर मार्गदर्शन और एपीआई विनिर्देश प्रकाशित करता है। अनुप्रयोगों को जोड़ने के लिए ये उपयोगी संदर्भ हैं। सहयोग में ऐसे जुड़ाव अभी नियोजित काम हैं।

The agents we plan for Sahyogसहयोग के लिए हमारी एजेंट योजना

We are developing supply-chain agents to help people organise these exchanges. An agent is software that can carry out a series of tasks using records and other tools. Our planned work covers six areas:हम लोगों को ये लेन-देन व्यवस्थित करने में मदद देने के लिए आपूर्ति-शृंखला एजेंट विकसित कर रहे हैं। एजेंट ऐसा सॉफ़्टवेयर है जो रिकॉर्ड और दूसरे साधनों की मदद से काम के कई चरण कर सकता है। हमारी योजना में छह क्षेत्र हैं:

  • Match supply and demand. Compare a buyer’s needs with available material and flag missing information.मांग और आपूर्ति मिलाना। खरीदार की ज़रूरत की तुलना उपलब्ध सामग्री से करना और अधूरी जानकारी बताना।
  • Find resources and compare costs. Find nearby suppliers and compare quoted prices with collection and transport costs.संसाधन खोजना और लागत की तुलना करना। पास के आपूर्तिकर्ता खोजना और बताई गई कीमत के साथ संग्रह व परिवहन का खर्च देखना।
  • Plan collections. Group pickups by location, time, material type and vehicle capacity.संग्रह की योजना बनाना। स्थान, समय, सामग्री के प्रकार और वाहन की क्षमता के अनुसार संग्रह को समूहों में बाँटना।
  • Keep batch histories. Connect collections, combined loads, processing and delivery records.खेप का इतिहास रखना। संग्रह, संयुक्त खेप, प्रसंस्करण और डिलीवरी के रिकॉर्ड जोड़ना।
  • Keep exchanges running. Flag missed collections and suggest additional suppliers or buyers when needed.लेन-देन चालू रखना। छूटे हुए संग्रह की सूचना देना और ज़रूरत पर दूसरे आपूर्तिकर्ता या खरीदार सुझाना।
  • Arrange paid tasks. Suggest who can collect, sort, inspect or deliver, based on their availability and capacity.भुगतान वाले काम बाँटना। उपलब्धता और क्षमता देखकर संग्रह, छंटाई, निरीक्षण या डिलीवरी के लिए व्यक्ति सुझाना।

People would approve prices, commitments and payments. An organiser would review shortages and disputes. The value of these agents must be tested through completed exchanges and the time and money they save participants.कीमत, प्रतिबद्धता और भुगतान की मंज़ूरी लोग देंगे। आयोजक कमी और विवाद की समीक्षा करेगा। इन एजेंटों का लाभ पूरे हुए लेन-देन तथा प्रतिभागियों के बचे समय और पैसे से जाँचना होगा।

What this could mean for workइससे काम के क्या अवसर बन सकते हैं

A 2025 report presented by the International Labour Organization estimates that 121–142 million people worldwide already work in activities contributing to the circular economy. It also reports widespread informal work and insecure earnings. This is an estimate of existing employment, not a forecast of new jobs from software.अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा प्रस्तुत 2025 की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में लगभग 12.1–14.2 करोड़ लोग पहले से ऐसी गतिविधियों में काम करते हैं जो चक्रीय अर्थव्यवस्था में योगदान देती हैं। रिपोर्ट में बड़े पैमाने पर असंगठित काम और आय की अस्थिरता का भी उल्लेख है। यह मौजूदा रोज़गार का अनुमान है, सॉफ़्टवेयर से बनने वाली नई नौकरियों का पूर्वानुमान नहीं।

For Sahyog, the aim is to make useful local work easier to find and organise. A pilot should count paid hours, earnings after expenses, payment delays and working conditions. It should also distinguish new work from work that has simply moved from one person to another.सहयोग का उद्देश्य उपयोगी स्थानीय काम खोजना और व्यवस्थित करना आसान बनाना है। परीक्षण में भुगतान वाले घंटे, खर्च के बाद आय, भुगतान में देरी और काम की दशाएँ दर्ज होनी चाहिए। यह भी देखना होगा कि कौन-सा काम नया बना और कौन-सा केवल एक व्यक्ति से दूसरे के पास गया।

Start with one material and a small areaएक सामग्री और छोटे क्षेत्र से शुरुआत करें

Our proposed first trial would use one material, a small group of suppliers and a buyer with clear requirements. Before collection begins, we would record what currently happens to that material. We would then track accepted and rejected quantities, complete costs, delivery reliability, participant earnings and repeat orders.हमारे प्रस्तावित पहले परीक्षण में एक सामग्री, आपूर्तिकर्ताओं का छोटा समूह और स्पष्ट ज़रूरत वाला खरीदार होगा। संग्रह से पहले हम दर्ज करेंगे कि अभी उस सामग्री का क्या होता है। फिर स्वीकृत और अस्वीकृत मात्रा, पूरा खर्च, समय पर डिलीवरी, प्रतिभागियों की आय और दोबारा मिले आदेश देखेंगे।

Any claim of environmental benefit would need a comparison with the present use or disposal route, including transport and processing. We would expand the network after repeated deliveries show that the arrangement works for the people involved.पर्यावरणीय लाभ का दावा करने के लिए परिवहन और प्रसंस्करण सहित मौजूदा उपयोग या निपटान के तरीके से तुलना करनी होगी। बार-बार की डिलीवरी से प्रतिभागियों के लिए व्यवस्था उपयोगी साबित होने के बाद ही हम नेटवर्क बढ़ाएँगे।